60,000 वर्ग फीट के क्षेत्र में फैली एलीफेंटा गुफा में स्थित मंदिर पहाड़ियों को काटकर बनाए गए हैं।
भगवान शिव को समर्पित हैं। महाराष्ट्र में स्थित मुंबई शहर के एलिफेंटा गुफा। ये गुफाएं मुंबई से 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। पर्यटन के लिहाज यह काफी मशहूर है। देश-दुनिया से बड़ी संख्या में लोग इन गुफाओं को देखने के लिए आते हैं। इन गुफाओं को देखकर आपको अजंता और ऐलोरा की गुफाएं याद आ जाएंगी।
हालांकि अजंता और एलोरा से गुफाओं की संख्या यहां बहुत कम है। यहां पर तकरीबन 7 गुफाएं देखने को मिल जाती हैं। मुंबई के इस एलिफेंटा गुफा को यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। पुर्तगालियों ने भी इस एलिफेंटा गुफा उल्लेख किया है। आपको बता दें कि एलिफेंटा पर 16वीं शताब्दी में मुंबई तट पर बसने वाले पुर्तगालियों की अधिकार था। हालांकि पुर्तगालियों ने इसे काफी नुकसान पहुंचाया था।
गुफा की दीवारों को पत्थर से बेहतरीन तरीके से तराशा गया है।
एलिफेंटा की गुफाओं को दो भागों में बंटा हुआ है। गुफा मंदिर का प्रथम भाग हिन्दू धर्म से संबंधित है जो कि 5 गुफाओं में विभाजित है। दो गुफाएं बौद्ध धर्म से संबंधित हैं। इन गुफाओं में पौराणिक देवताओं की अत्यन्त भव्य मूर्तियां आपको देखने को मिल जाएंगी। एलीफेंटा गुफा की सबसे रोचक बात यह है कि यहां हिंदू धर्म के कई अलग-अलग देवी-देवताओं कि मूर्तियां स्थापित की गई हैं।
हालांकि ज्यादातर गुफाएं भगवान शिव को समर्पित है। इन मूर्तियों में त्रिमूर्ति शिव की मूर्ति सर्वाधिक लोकप्रिय है। इनमें से सबसे महत्वगपूर्ण है महेश मूर्ति गुफा। एलिफेंटा में भगवान शंकर के कई लीला रूपों की मूर्तिकारी, एलोरा और अजंता की मूर्तिकला के समकक्ष ही है। महायोगी, नटेश्वर, भैरव, पार्वती-परिणय, अर्धनारीश्वर, पार्वतीमान, कैलाशधारी रावण, महेशमूर्ति शिव तथा त्रिमूर्ति यहां के प्रमुख मूर्ति चित्र हैं।
इस गुफा में भगवान शिव की अर्धनारीश्वर प्रतिमा भी स्थापित हैं, इस प्रतिमा में बायां अंग स्त्री और दायां अंग पुरुष रुप में दर्शाया गया है।
एलिफेंटा गुफा को विजिट करने का अच्छा समय के अक्टूबर से लेकर फरवरी माह के बीच का है। पर्यटकों के लिए सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुला रहता है। हालांकि यहां तक पहुंचने के लिए आपको नाव का सहारा लेना पड़ता है। गेटवे ऑफ इंडिया के पास से आप यहां तक पहंच सकते हैं।
वहीं, एलिफेंटा गुफा के नजदीकी एयरपोर्ट की बात करें तो छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट है, इसके अलावा अगर हम इस एलिफेंटा गुफा के नजदीकी रेलवे स्टेशन की बात करें तो छत्रपति शिवाजी टर्मिनल है जो इस गुफा के काफी नजदीक में ही स्थित है।
ऐसे ही कंटेंट के लिए देखे कैमफायर न्यूज |