आप ने अपने गठन के 10वें साल में यह मुकाम हासिल किया है।
आम आदमी पार्टी (आप) गुजरात विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय दल का दर्जा पाने की जरूरी शर्तें पूरी का ली हैं। आप ने अपने गठन के 10वें साल में यह मुकाम हासिल किया है। आम आदमी पार्टी ने गुजरात में करीब 13 फीसदी वोट शेयर किया। उसके 5 विधायक जीते हैं। आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवम्बर 2012 को भारतीय संविधान की 63वीं वर्षगांठ पर दिल्ली में जंतर मंतर पर किया गया था।
आप की उत्पत्ति के तार अन्ना हज़ारे के आंदोलन से जुड़े हैं। वर्ष 2011 में इंडिया अगेंस्ट करप्शन नामक संगठन ने अन्ना हजारे के नेतृत्व में जन लोकपाल बिल पारित करने के लिए आंदोलन किया था।
इससे जुड़े अरविंद केजरीवाल ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी का गठन किया।
उसके बाद आप दिसंबर 2013 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में झाड़ू चुनाव चिन्ह के साथ चुनावी मैदान में उतरी। पार्टी ने चुनाव में 28 सीटें हासिल की और कांग्रेस के समर्थन से दिल्ली में सरकार बनाई। अरविंद केजरीवाल 28 दिसंबर 2013 को दिल्ली के 7वें मुख्यमंत्री बने।
कैसे मिलता है राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा?
-अगर किसी दल को 4 राज्यों में क्षेत्रीय दल का दर्जा प्राप्त है, तो उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल जाता है।
-कोई दल 3 राज्यों को मिलाकर लोकसभा की 3 फीसदी सीटें जीते तो उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल जाता है।
-अगर कोई पार्टी 4 लोकसभा सीटों के अलावा लोकसभा चुनाव या विधानसभा चुनाव में 4 राज्यों में 6 फीसदी या उससे ज्यादा वोट हासिल करती है तो उसे राष्ट्रीय पार्टी माना जाता है।
-कोई पार्टी इन तीनों शर्तों में से किसी एक शर्त को पूरा करती है तो उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल जाता है।
गठन- 26 नवंबर 2012
मुख्यालय- भूतल, ए-119 कौशांबी (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) गाजियाबाद- 201010
लोकसभा में सीटें- 00/543
राज्यसभा में सीटें- 10/245
दिल्ली – 64/70
पंजाब- 92/117
गुजरात- 5/198
गोवा- 2/40
विचारधारा- स्वराज
विद्यार्थी शाखा- छात्र युवा संघर्ष समिति
ऐसे ही कंटेंट के लिए देखे कैमफायर न्यूज |