बहुत कम उम्र में बॉलीवुड में अपार शोहरत पाने वाली आलिया भट्ट के पास भारतीय नागरिकता नहीं
आलिया भट्ट बहुत कम उम्र में शोहरत पाने वाली अभिनेत्री को कौन नहीं जानता है। 15 मार्च 1993 को मुंबई में आलिया भट्टा का जन्म हुआ था। इनके पिता मशहूर निर्देशक महेश भट्ट हैं और माता सोनी राजदान जोकि एक अभिनेत्री रही हैं। उनके पिता गुजराती हैं जबकि उनकी मां एक कश्मीरी पंडित परिवार से ताल्लुक रखती हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि आलिया का भारत में जन्म होने के बावजूद उनके पास भारतीय नागरिकता नहीं है। उन्होंने ब्रिटिश नागरिकता ले रखी है।
आलिया की एक बड़ी बहन शाहीन और दो सौतले भाई बहन पूजा भट्ट और राहुल भट्ट हैं। आलिया ने अपनी पढ़ाई मुंबई से ही की है। हालांकि वे कभी कॉलेज नहीं गईं। दसवीं के बाद ही उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी। इस तरह उन्होंन ज्यादा पढ़ाई नहीं की। बावजूद इसके बॉलीवुड की दुनिया में आलिया काफी लोकप्रिय है। आलिया ने बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। 1999 की थ्रिलर फिल्म संघर्ष में एक बाल कलाकार के तौर पर उन्होंने काम किया था।
उन्होंने 2012 में करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में अपनी पहली प्रमुख भूमिका निभाई।
पहली ही फिल्म में उन्हें काफी सफलता मिली। उनके अभिनय की काफी प्रशंसा हुई और इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के तहत उन्हें सम्मानित किया गया। आलिया ने धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित कई फिल्मों में शानदान अभिनय से बॉलीवुड में खुद को स्थापित कर लिया। इसमें प्रमुख फिल्में थीं- 2 स्टेट्स, हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया।
उनकी सफलतम फिल्मों की बात करें तो इसमें डियर जिंदगी, उड़ता पंजाब, गली बॉय, राजी और ब्रह्मास्त्र है। फिल्म डियर जिंदगी और उड़ता पंजाब के लिए तो उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का स्क्रीन अवॉर्ड और फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुका है।अब बात करते हैं उनकी निजी जिंदगी के बारे में। साल 2018 में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने डेट करना शुरू किया। अभी पिछले साल ही 14 अप्रैल 2022 को मुंबई में दोनों की धूमधाम से शादी हुई। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका जन्म 6 नवंबर 2022 को हुआ।
आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि आलिया केवल एक बेहतरीन अदाकारा ही नहीं बल्कि एक अच्छी सिंगर भी है।
उन्होंने 2014 में समझौता अनप्लग्ड सहित अपनी कुछ फिल्मों में गाने भी गाए हैं। आपको बता दें कि जल्द ही आलिया भट्ट की पहली हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ नेटफिलिक्स पर रिलीज होने वाली है। जिसकी झलक फैंस को हाल ही में नेटफिलिक्स द्वारा रिलीज किए गए एक 2023 में आने वाली फिल्मों के प्रोमो में देखने को मिली है। इस फिल्म के लिए उनके फैंस के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ऐसे ही कंटेंट के लिए देखे कैमफायर न्यूज |