आंवला सर्दियों मेँ सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है।
आंवले का मुरब्बा बनाने के बारे मेँ बताएंगे। यह खाने मेँ बहुत ही स्वादिस्ट तो होता ही है। साथ ही फायदेमंद भी होता है। तो एक किलो आंवला खरीद लीजिए और उसे दो-तीन बार पानी मेँ अच्छे से धो लीजिए। उसके बाद आंवले को पानी में डालकर 1 दिन तक रख दीजिए। बाद में इसे निकालकर साफ पानी से अच्छे से धोइए। उसके बाद अच्छे से सुखा लीजिए। एक-एक आंवले को कांटे से अंदर तक गोदिए।
आंवले को गोद लेने के बाद उसे पानी मेँ उबाल लीजिए। गैस बंद कर दीजिए और आंवलों को ढँककर 5 मिनट तक उसी पानी में रहने दीजिए। इससे आंवले नरम हो जाएंगे। 5 मिनट बाद आंवले को पानी से निकाल लीजिए।
तो चलिए शुरू करते हैं मुरब्बा बनाना
अब मुरब्बा बनाने की शुरुआत करते हैं। कढ़ाही में चीनी, आंवले और आधा कप पानी डाल दीजिए। आंच धीमी रखिए। आंवलों को चीनी में मिक्स कर दीजिए और थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते रहिए। इसे 25 मिनट तक पकाते रहिए। चाशनी की कुछ बूंदें प्याली में हल्का ठंडा करके देखिए की उसमेँ तार बन रहा है कि नहीं। चाशनी अगर ठीक से गाढ़ी हो गई है तो समझिए मुरब्बा 90 प्रतिशत बनकर तैयार हो चुका है।
आंवलों को कढ़ाही से निकालकर कांच के जार में डाल दीजिए। उसके बाद चाशनी को थोड़ा ठंडा होने के बाद ही जार में डालिए। उसके बाद, इसमें काला नमक, काली मिर्च पाउडर और इलाइची पाउडर डाल दीजिए। अब इसे जार मेँ बंद कर रख दीजिए। 2 से 3 दिन बाद देखें कि आंवले पूरी तरह से चाशनी में डूब गए हैं। चाशनी को अंगुलियों से जाँचे, अगर यह शहद जैसी चिपक रही है तो समझिए आंवले का मुरब्बा बनकर तैयार है। अब आप इसे खा सकते हैं।
ध्यान रखें
आंवले बड़े आकार और हल्के से पके लें। लोहे और एल्यूमीनियम के बर्तन में मुरब्बा न बनाएं, क्योंकि वह खराब हो जाता है। अगर चाशनी ज्यादा गाढ़ी हो गई हो तो 1 से 2 टेबल स्पून पानी उबाल करके उसमें मिला दीजिए। चाशनी ज्यादा पतली भी नहीं होनी चाहिए, इससे मुरब्बा खराब हो जाएगा। जार से मुरब्बा निकालने के लिए साफ चम्मच का इस्तेमाल करें।
सामग्री
आंवला- 1 किलोग्राम
चीनी- 1.5 किलोग्राम
इलाइची- 10 से 11
काली मिर्च पाउडर- ½ छोटा चम्मच
काला नमक- एक छोटा चम्मच
ऐसे ही कंटेंट के लिए देखे कैमफायर न्यूज |