गुप्त नवरात्र 22 जनवरी यानी रविवार से शुरू हो रहा है।
ज्वैलरी प्रॉपर्टी गाड़ियों की खरीदारी करें गुप्त नवरात्र पर, शादियों के लिए भी काफी शुभ। देवी आराधना के यह उत्सव नौ दिनों तक चलेगा। 30 जनवरी को नवमी मनाया जाएगा। आपको बता दें कि लोक परंपराओं के मुताबिक ये शादियों के लिए अबूझ मुहूर्त होता है। इसलिए गुप्त नवरात्र में बहुत शादियां होंगी। इन पर्व उत्सवों के दौरान देवगुरु बृहस्पति अपनी राशि में होंगे और शुक्र अपनी मित्र राशियों में रहेगा। इस साल ये दोनों ही ग्रह अस्त नहीं हैं। जिससे शुभ कामों के मुहूर्त में रुकावट नहीं होगी।
ज्वैलरी प्रॉपर्टी गाड़ियों से लाभ होगा। मां दुर्गा की आराधना के लिए नवरात्र के 9 दिन सबसे शुभ माने जाते हैं। आपको ये जानकार हैरानी होगी कि नवरात्र वर्ष में दो बार नहीं बल्कि चार बार मनाई जाती है। दो बार गुप्त नवरात्र और दो बार सामान्य नवरात्रि। इस बार माघ की गुप्त नवरात्र 22 जनवरी शुरू होगी और इसका समापन 30 जनवरी को होगा।
गुप्त नवरात्र की पूजा के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की पूजा की जाती है।
माना जाता है कि नवरात्र के इन दिनों में, देवी दुर्गा अपने भक्तों की हर मुराद पूरी कर उन्हें हर प्रकार के दुःख और दर्द से निजात दिलाती है। यही मुख्य कारण है कि इस दौरान दुनियाभर में देवी दुर्गा के मंदिरों में, मां के भक्तों की भीड़ उमड़ी रहती है।गुप्त नवरात्र के दौरान आप जमकर ज्वैलरी आदि खरीदी कर सकते हैं। जैस 23 जनवरी को गाड़ी, 26 और 27 को सर्वार्थसिद्धि योग के साथ प्रॉपर्टी और गाड़ी खरीदारी का विशेष मुहूर्त भी रहेगा। इस तरह इन दिनों ज्वैलरी, वाहन, भूमि और भवन आदि की खरीद-फरोख्त करना फायदेमंद रहता है।
मंगलकारी और फलदायी होगा गुप्त नवरात्र…
22 जनवरी से माघ के गुप्त नवरात्र शुरू होंगे। इसे अखंड नवरात्र भी कहते हैं। ज्योतिषियों का मत है कि ये शुभ संयोग है, जो मंगलकारी रहेगा। इन योगों में की गई पूजा, दान-पुण्य और खरीद-फरोख्त विशेष फलदायी व समृद्धिकारक रहेगी। गुप्त नवरात्रि में नौ दिन के लिए कलश स्थापना की जाती है। अगर कलश की स्थापना की है तो दोनों सुबह-शाम मंत्र जाप, चालीसा या सप्तशती का पाठ करना चाहिए। मां को दोनों समय भोग भी लगाएं। सबसे सरल और उत्तम भोग है लौंग और बताशा। वहीं मां के लिए लाल फूल सर्वोत्तम होता है।
नौ रूपों की बड़े विधि-विधान के साथ पूजा करें…
नवरात्र में देवी शक्ति मां दुर्गा के भक्त उनके नौ रूपों की बड़े विधि-विधान के साथ पूजा करते हैं। नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करने से लोगों को हर मुश्किल परेशानियों छुटकारा मिल जाता है। इन नौ दिनों को बहुत पवित्र माना जाता है और भक्त नवरात्र के दौरान उपवास रखते हैं
ऐसे ही कंटेंट के लिए देखे कैमफायर न्यूज |