तो हंपी आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।
इतिहास को जानने में है और आप ऐसी ही किसी जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं। वैसे ताे कर्नाटक में मंदिरों की कमी नहीं है, यहां कई सारे मंदिर है, जिनकी अपनी एक अलग पहचान है और इन्हीं खासियत के चलते इनकी प्रसिद्धी भी खूब है। इन्हीं में से एक है हम्पी का विट्ठल मंदिर, जो 16वीं शाताब्दी की अद्भुत संरचना है। यहा एक हिंदू मंदिर है और भगवान विट्ठल यानी कि भगवान विष्णु को समर्पित है।
अपनी असाधारण वास्तुकला और बेजोड़ शिल्प कौशल के लिए जाना जाने वाला, विट्ठल मंदिर यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल हम्पी में सबसे महत्वपूर्ण संरचनाओं में से एक है। इतिहास में भगवान विष्णु को समर्पित, यह इस शहर के सबसे लोकप्रिय आकर्षणों में से एक है। यह शानदार मंदिर पत्थर के रथ और अखंड संगीतमय स्तंभों सहित अपनी आकर्षक संरचनाओं के लिए प्रसिद्ध है। हम्पी शहर बेंगलुरु से केवल 350 किलोमीटर दूर है। हम्पी एक प्राचीन शहर है और इसका जिक्र रामायण में भी किया गया है। यह विजयनगर साम्राज्य की राजधानी थी।
इसे किष्किन्धा के नाम से बुलाया जाता था।
वैसे ताे यहां सैलानियों के देखने लायक 500 से भी अधिक स्थान हैं। लेकिन हम्पी, कर्नाटक का इतना सुंदर धार्मिक स्थल है कि आप अगर एक बार यहां जाएंगे ना तो खूबसूरती देख यहां की जगहों में खो जाएंगे। हम्पी, कर्नाटक का एक ऐसा शहर है, जहां पर्यटकों की आवाजाही लगी रहती है। हम्पी के इन तथ्यों को सही साबित करता है यहां का विट्ठल मंदिर, जिसकी खूबसूरती, जटिल नक्काशियां और शानदार वास्तुकला यहां स्थित किसी भी अन्य संरचना के अनुरूप नहीं है।
इतिहास में तुंगभद्रा नदी के दक्षिणी किनारे पर स्थित यह मंदिर मूल दक्षिण भारतीय द्रविड़ मंदिरों की स्थापत्य शैली का प्रतिनिधित्व करता है। आपकाे बता दें कि विट्ठल मंदिर में 56 संगीतमय स्तंभ है, जो पर्यटकों का खासा आकर्षित करते हैं। इन स्तम्भों को थपथपाने पर संगीत सी ध्वनि सुनाई देती है।
इस मंदिर के परिवेश में मौजूद एक पत्थर का रथ है
जो मंदिर के आकर्षण को बढ़ाता है। परिसर की पूर्वी दिशा में स्थित यह रथ वजनदार होने के बावजूद इसके पत्थर के पहियों की मदद से इसे स्थानांतरित किया जा सकता है।
कर्नाटक का हुबली एयरपोर्ट हम्पी का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट है जो यहां से 166 किलोमीटर दूर है। वहीं हम्पी का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन हॉस्पेट जंक्शन है जो हम्पी से महज 13 किलोमीटर दूर है। अगर आप सड़क मार्ग से यहां पहुंचना चाहते हैं तो कर्नाटक के सभी प्रमुख शहरों से हम्पी बस सर्विस के जरिए जुड़ा हुआ है।
ऐसे ही कंटेंट के लिए देखे कैमफायर न्यूज |