यह मंदिर भीम की पत्नी हिडिम्बा को समर्पित है
हिडिम्बा मंदिर हिमाचल प्रदेश की खूबसूरती से कौन वाकिफ नहीं है। इस प्रदेश का कोना-कोना प्रकृति की खूबसूरती से ओत-प्रोत है। यहां हर साल लाखों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। खासकर यहां की बर्फबारी के तो लोग दीवाने हैं। खासकर यहां की बर्फबारी को देखने के लिए ही आते हैं।
हालांकि आज हम यहां हिमाचल के एक प्रसिद्ध मंदिर के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं। यह मंदिर मनाली में स्थित है। इस मंदिर को हिडिम्बा देवी के मंदिर के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर एक प्राचीन गुफा मंदिर है, जो महाभारत के भीम की पत्नी हिडिम्बा देवी को समर्पित है। यह मनाली में सबसे लोकप्रिय मंदिरों में से एक है। इसे ढुंगरी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।
जंगलों के बीच स्थित है हिडिम्बा मंदिर
आमतौर पर जब पर्यटक मनाली घूमने के लिए आते हैं तो इस मंदिर को देखने के लिए जरूर पहुंचते हैं। जंगलों के बीच में मौजूद चार मंजिला मंदिर देख आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। हिल स्टेशन में स्थित होने के कारण बर्फबारी के दौरान इस मंदिर को देखने के लिए भारी संख्या में पर्यटक यहां पर पहुंचते हैं। मंदिर में देवी की कोई मूर्ति स्थापित नहीं है बल्कि हिडिम्बा देवी के पदचिह्नों की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि मंदिर लगभग 500 साल पुराना है।
भीम की पत्नी हिडिम्बा ने यहीं की थी कठिन तपस्या
ऐसा कहा जाता है कि भीम के मनाली से चले जाने के बाद हिडिम्बा यहां शासन करने लगीं। हिडिम्बा बहुत दयालु और न्यायप्रिय शासिका थी। बेटा घटोत्कच बड़ा हुआ तो हिडिम्बा उसे शासन का काम सौंपकर खुद ध्यान करने जंगल में चली गईं।
यहां बैठकर वे कठिन तपस्या करने लगीं। उसकी तपस्या सफल रहीं। बाद में उनके सम्मान में यहीं पर इस मंदिर का निर्माण 1553 में महाराजा बहादुर सिंह ने करवाया था। मंदिर एक गुफा के चारों ओर बनाया गया है।
हिडिम्बा मंदिर की यह है खासियत
हिडिम्बा मंदिर की खासियत यह है कि इसका निर्माण पगोडा शैली में कराया गया है। यह मंदिर काफी आकर्षक दिखता है। लकड़ी से बनाया गया मंदिर चार छतें हैं। मंदिर के नीचे की तीन छतें देवदार की लकड़ी के तख्तों से बनी हैं और ऊपर की छत का निर्माण तांबे एवं पीतल से किया गया है।
हर साल सावन माह में मंदिर में हिडिम्बा देवी मंदिर में एक उत्सव का आयोजन किया जाता है। माना जाता है कि यह उत्सव राजा बहादुर सिंह की याद में मनाया जाता है जिन्होंने इस मंदिर का निर्माण कराया था।
ऐसे ही कंटेंट के लिए देखे कैमफायर न्यूज |