हॉकी: राष्ट्रीय खेल में भारत के वर्चस्व से पराभाव तक
‘हॉकी’ भारत का राष्ट्रीय खेल है, लेकिन इसे वह स्थान नहीं मिल पाया है जो क्रिकेट को प्राप्त है। एक समय ऐसा था कि भारतीय की तूती बोलती थी। भारतीय टीम को अजेय माना जाता था, लेकिन अब परिस्थितियां बदल गई हैं। हॉकी विश्व कप 2023 भारत के ओडिशा में खेला जा रहा है, लेकिन भारतीय टीम बाहर हो चुकी है। 22 जनवरी को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले गए क्रॉसओवर मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को शूटआउट में 4-5 से हरा दिया। इस हार से टीम इंडिया का वर्ल्ड कप जीतने का सपना चकनाचूर हो गया। भारत ने साल 1975 में आखिरी बार हॉकी वर्ल्ड कप जीता था।
पहली अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा
हॉकी की अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा पहली बार 1895 में हुई थी। इस खेल में हॉकी स्टिक, गेंद, हेलमेट और पैड की जरूरत होती है। हॉकी का मैदान सामान्यत: 91.4 मीटर लंबा और 55 मीटर चौड़ा होता है। 1971 में हॉकी विश्व कप की शुरुआत हुई। मलेशिया में 1975 में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर विश्वकप प्रतियोगिता जीती थी। पुरुषों की मैदानी हॉकी को 1908 और 1920 में ओलम्पिक में खेला गया और 1928 से इसे स्थायी तौर पर ओलम्पिक में शामिल किया गया।
ओलिम्पिक में भारत की पहली जीत हॉकी स्टिक हॉकी स्टिक लगभग एक मीटर लंबी और 340 से 790 ग्राम भारी होती है। भारत में हॉकी सबसे पहले कोलकाता में खेली जाती है। पहली बार 26 मई, 1928 को भारतीय हॉकी टीम ने ओलिम्पिक खेलों में जीत हासिल की।
हॉकी का इतिहास
हॉकी भारत का प्रारम्भ वर्ष 2010 से 4,000 वर्ष पूर्व ईरान में हुआ था। इसके बाद अन्य देशों में इसका आगमन हुआ। भारत में इस खेल को विशेष सम्मान मिला। भारत में हॉकी की शुरुआत 100 वर्ष पहले हुई थी। हॉकी बर्फ़ में खेले तो आईस हॉकी और मैदान में खेलें मैदानी हॉकी कहते हैं।
प्रमुख इंटरनेशनल प्रतियोगिताएं 1971 में हॉकी के विश्व कप की शुरुआत हुई। हॉकी की अन्य मुख्य अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं हैं- एशियन कप, एशियाई खेल, यूरोपियन कप और पैन-अमेरिकी खेल।
खेल का विस्तार 19वीं सदी की शुरुआत में भारत में इस खेल के विस्तार का श्रेय ब्रिटिश सेना को जाता है। यह खेल छावनी नगरों व उनके आसपास लोगों और सैनिकों के बीच फला-फूला हैं। पहले सैनिक छावनियों वाले सभी नगर, जैसे लाहौर, जालंधर, लखनऊ, झांसी, जबलपुर भारतीय हॉकी के गढ़ थे।
महिला हॉकी एसोसिएशन की स्थापना
1974 में हॉकी का पहला महिला विश्व कप आयोजित किया गया और 1980 में महिला हॉकी ओलम्पिक में शामिल की गई। 1927 में अंतर्राष्ट्रीय नियामक संस्था, इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ विमेंस हॉकी एसोसिएशन की स्थापना हुई थी।
1925 में हुई थी अखिल भारतीय हॉकी संघ की स्थापना इस खेल की अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा 1895 में प्रारंभ हुई। 1925 में अखिल भारतीय हॉकी संघ की स्थापना हुई, जिसमें कर्नल ब्रूस टर्नबुल अध्यक्ष तथा एमएस अंसारी सचिव थे। एक साल बाद ही न्यूज़ीलैंड प्रवास के दौरान भारतीयों ने अपनी अपूर्व क्षमता का परिचय दिया। दो महीने के लंबे दौरे पर न्यूज़ीलैंड गई सेना की टीम ने 21 मुक़ाबलों में से 18 मुक़ाबले जीते और केवल दो मुक़ाबले हारे।
ऐसे ही कंटेंट के लिए देखे कैमफायर न्यूज |