कितना विनाशकारी हो सकता है भूकंप आप टर्की से अनुमान लगा सकते हैं?
रिक्टर स्केल भूकंप की तिव्रत मापने के कम आता है। तुर्की में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसने वहाँ बहुत ज्यादा तबाही मचाई है। कल्पना करिए कि अगर भूकंप की तीव्रता और ज्यादा होती तो क्या होता। दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा भूकंप 22 मई 1960 को चिली में आया था। इस भूकंप की तीव्रता 9.5 मापी गई थी।
इसे अब तक का सबसे बड़ा भूकंप माना जाता है। उसके बाद 28 मार्च 1964 को अलास्का में आए 9.2 तीव्रता के भूकंप को दूसरा सबसे बड़ा भूकंप माना जाता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि किस तीव्रता का भूकंप कितना विनाशकारी हो सकता है।
1.9 रिक्टर स्केल
1.9 रिक्टर स्केल की तीव्रता के भूकंप को सिर्फ सिस्मोग्राफ पर दर्ज किया जाता है। ये आम लोगों को ये महसूस नहीं होता है। हर साल 10 हजार ऐसे भूकंप आते हैं। इस तीव्रता के झटका का प्रभाव कोई खास नहीं होता है।
2.9 रिक्टर स्केल
2.9 रिक्टर स्केल के झटका से बहुत हल्का कंपन महसूस होता है। इससे जानमाल का नुकसान नहीं होता। यह झटका बहुत छोटे स्तर का होता है।
3.9 रिक्टर स्केल
3.9 रिक्टर स्केल के कम्पन से हल्के झटके महसूस होते हैं। हालांकि इससे भी जानमाल का नुकसान नहीं होता है।
4.9 रिक्टर स्केल
4.9 रिक्टर स्केल के भूकंप से कुछ तेज झटके लगते हैं। इसके असर से दीवार पर टंगी तस्वीरें गिर सकती हैं, घरों की खिड़कियां टूट सकती हैं और इमारतों को नुकसान हो सकता है।
5.9 रिक्टर स्केल
5.9 रिक्टर स्केल की तीव्रका के झटका से काफी नुकसान हो सकता है। घर में रखे सामान गिर सकते हैं। घरों की दीवारों में दरारें भी आ सकती हैं।
6.9 रिक्टर स्केल
6.9 रिक्टर स्केल के झटके का प्रभाव व्यापक होता है। कच्चे घर जमींदोज हो जाते हैं, इमारतों की भी नींव टूट सकती है। दुनिया में हर साल ऐसे लगभग 200 भूकंप आते हैं।
7.9 रिक्टर स्केल
इस तीव्रता का भूकंप बहुत विनाशकारी होता है। इससे बहुत तीव्र कंपन महसूस होता है और जानमाल का काफी नुकसान होता है। इससे बड़ी इमारतें गिर सकती हैं और सूनामी आने का खतरा भी बढ़ जाता है।
8.9 रिक्टर स्केल
8.9 रिक्टर स्केल के भूकंप से जानमाल का भारी नुकसान होता है। इसके प्रभाव से बड़े-बड़े पुल ढह सकते हैं। शहर के शहर तबाह हो सकते हैं।
9.9 रिक्टर स्केल
9.9 रिक्टर स्केल के झटके से बहुत ज्यादा विनाश हो सकता है। इस भूकंप से कितनी बड़ी तबाही होगी इसकी सिर्फ कल्पना कर सकते हैं। इस तीव्रता का झटका बहुत ही विनाशकारी हो सकता है।
10 रिक्टर स्केल
10 रिक्टर स्केल का कम्पन सबसे ज्यादा विनाशकारी हो सकता है। यह इतना विनाशकारी हो सकता है कि शायद ही धरती पर कोई न बचे।
भूकंप में क्या होता है सिस्मोग्राफ?
सिस्मोग्राफ एक ऐसा उपकरण है, जो जमीन के अंदर होने वाली हलचल की गति को मापता है। भूकंप, ज्वालामुखीय विस्फोट और अन्य भूकंपीय स्रोतों से उत्पन्न भूकंपीय तरंगों का पता लगता है। भूकंप की तीव्रता को बताने के लिए रिक्टर स्केल का प्रयोग किया जाता है। रिक्टर स्केल 1 से 10 तक के पैमाना होता है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता मापी जाती है।
ऐसे ही कंटेंट के लिए देखे कैमफायर न्यूज |