बेबाक टिप्पणियों को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं।
कंगना रनौत बॉलीवुड की एक सफल अभिनेत्री के रूप में जानी जाती हैं। लेकिन उससे भी ज्यादा कंगना अपने बेबाक बातों के लिए मशहूर है। इस वजह से वह अक्सर चर्चाओं में रहती है। एक बार फिर से कंगना पठान फिल्म पर दिए जा रहे बयानों को लेकर चर्चा में है। बॉलीवुड जगत में कंगना को क्वीन के नाम से लोकप्रिय है। कंगना ने बॉलीवुड में एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इसके लिए उन्हें फिल्म पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है।
23 मार्च 1987 को कंगना का जन्म एक खूबसूरत प्रदेश हिमाचल के एक छोटे से शहर भांबला में हुआ था। हिंदू परिवार से ताल्लुक रखने वाली कंगना के बारे में कहा जाता है कि वह पढ़ाई में काफी तेज थी, लेकिन उतनी ही जिद्दी और हठी स्वभाव की थी। इसलिए घर वाले कंगना को डॉक्टर बनाना चाहते थे, पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
कंगना फिल्मों में आने से पहले दिल्ली के एक थिएटर में अभिनय किया करती थीं।
वे फिल्मों में आने से पहले सौंदर्य प्रतियोगितओं में हिस्सा ले चुकी हैं। वहीं वह नाटक में भी योगदान दे चुकी हैं। वह अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म गैंग्स्टर (2005) में अभिनय करने से पहले दिल्ली के एक थिएटर समहू में अभिनय किया करती थीं। वह अपनी पहली ही फिल्म से चमक गईं।
वह 22 वर्ष की आयु में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाली सबसे छोटी उम्र की भारतीय अभिनेत्रियों में से एक हैं।
उन्हें फिल्म फैशन के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (2008) में नवाजा गया। उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री क्वीन (2014) और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स (2015) के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया। कंगना ने फिल्म लाइफ इन ए मेट्रो, शाका लाका बूम बूम जैसी फिल्मों में भी काम किया। हालांकि 2008 में आई फिल्म फैशन में उनके काम की बहुत तारीफ की गई।
रिलेशनशीप के बारे में बात करें तो उनका नाम आदित्य पांचोली से भी जुड़ा
उनके रिलेशनशीप के बारे में बात करें तो शुरुआत में उनका नाम आदित्य पांचोली से जुड़ी। आदित्य उम्र में कंगना से काफी बड़े थे। वहीं वे शादीशुदा भी थे। हालांकि रिलेशनशीप बहुत दिनों तक नहीं चला और फिर दोनों अलग हो गए। इसके बार शेखर सुमन के बेटे अध्ययन के साथ कंगना को देखा जाने लगा। धीरे-धीरे दोनों के बीच विवाद की खबरें आने लगी। इस तरह इस रिलेशन से भी दूर हो गईं। इसके बाद ऋतिक से कंगना का नाम जुड़ गया। काफी सारी अफवाहें मीडिया में आने लगीं। यह भी रिलेशनशिप ज्यादा दिन तक नहीं चली। दोनों के बीच लड़ाई मीडिया में छाई रही।
ऋतिक ने कहा था दिमागी तौर से बीमार
एक इंटरव्यू के दौरान ऋतिक को अपना एक्स बताया और कहा कि ऋतिक उनकी अटेंशन पाने के लिए उनके आगे पीछे घूमते हैं। इस पर ऋतिक ने पलटवार करते हुए कंगना को कहा कि वह दिमागी तौर से बीमार हैं और वह उनकी इमेज खराब कर रही हैं। इस तरह एक के बाद एक विवाद जुड़ते चले गए। उनकी बेबाक टिप्पणियों के कारण ही उनका ट्विटर अकाउंट भी सस्पेंड कर दिया गया था। विवादों की वजह से ही उनका मुंबई में उनका ऑफिस को नगर निगम तोड़ दिया गया था।
ऐसे ही कंटेंट के लिए देखे कैमफायर न्यूज |