फिल्मों के लिए सबसे ज्यादा मेहनताना लेने वाली करीना सामाजिक कामों में भी खूब रुचि लेती हैं
करीना कपूर का जन्म 21 सितंबर 1980 में हुआ था। फिल्म परिवार से ताल्लुक रखने वाली अभिनेत्री करीना कपूर खान बॉलीवडु की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक है। बॉलीवुड में वे बेबो के नाम से मशहूर हैं। करीना का जन्म 21 सितंबर 1980 को मुंबई में हुआ। उनके माता-पिता खुद अपने जमाने के प्रसिद्ध हीरो-हीरोइन रह चुके हैं।
उनकी माता बबीता और पिता रणधीर कपूर हैं। पिता नहीं चाहते थे कि करीना फिल्मों में आए, लेकिन करीना ने मां की बदौलत आखिरकार अभिनय को ही करियर के रूप में चुना। उनका यह निर्णय सही भी रहा। आज बॉलीवुड में एक सफल अभिनेत्री के रूप में जानी जाती हैं।
साल 2000 में आई फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से करीना ने अपने करियर की शुरुआत की।
इस फिल्म में हीरो थे अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन। अपनी पहली ही फिल्म में अभिनय के लिए करीना को फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सिनेमा जगत के सबसे बड़े खानदान से ताल्लुक रखने वाली करीना कपूर करिश्मा कपूर के बाद परिवार की दूसरी बेटी थीं।
आपको बता दें कि करीना सिर्फ एक्टिंग ही नहीं स्टाइल के मामले में भी काफी आगे है। शादी और दो बच्चे होने के बाद भी एक्ट्रेस का चार्म देखते ही बनता है। इसी चार्म के चलते करीना ने कई स्टार्स को अपना दीवाना बनाया है। हालांकि अभिनेता से नाम जुड़ने के बाद अखिरकार उन्होंने 16 अक्टूबर 2012 को सैफ अली खान से शादी कर ली। अब सभी इनको करीना कपूर खान के नाम से जानते हैं।
करीना बचपन से ही बहुत चुलबुली स्वभाव की रही।
लेकिन करीना अपनी फिल्मों की व्यस्तता के बावजूद भी सामाजिक कार्यों के लिए समय निकाल लेती है। वह कई तरह के चैरिटी शो का हिस्सा भी रह चुकी है। वह महिलाओं के लिए वीमेन सेफ्टी को बढ़ावा देती है, इसके साथ ही बच्चों की पढाई के लिए भी लोगों को प्रेरित करने का कार्य करती है।
करीना की सबसे सफल फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ थी।
इस फिल्म में उनको सहायक अभिनेत्री के लिए बेस्ट अभिनेत्री का अवार्ड मिला। इस फिल्म से उनका करियर आसमान को छूने लगा। यही कारण रहा वे सबसे ज्यादा मेहनताना लेने वाली अभिनेत्री बन गई थी। उनकी एक और फिल्म जिसमें उनका अभिनय देख हर कोई दंग रह गया। वह फिल्म थी चमेली, जो 2004 में आई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्म फेयर में अवॉर्ड भी मिला।
करीना कपूर के बारे में कहा जाता है कि वे बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्हें अलग-अलग फिल्म शैलियों में विभिन्न प्रकार की भूमिकाएं निभाने के लिए जाना जाता है।
उन्हें अब तक छह फिल्मफेयर पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
उन्होंने फिल्म जगत में महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ-साथ समाज में बदलाव लाने के लिए सामाजिक मुद्दों पर भी काम किया है। करीना कपूर कहती हैं कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर बच्चे का मूल अधिकार है। बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और यदि उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिलेगी, तो हमारे देश के भविष्य पर प्रश्न-चिन्ह लग जाएगा।
उनकी प्रमुख फिल्मों में फिदा, ऐतराज, कभी खुशी कभी गम, युवा, हलचल, क्योंकि, टशन, थ्री इडियट, बॉडीगार्ड आदि शामिल हैं।
ऐसे ही कंटेंट के लिए देखे कैमफायर न्यूज |