मशहूर अभिनेता अशोक कुमार की है पोती
कियारा आडवाणी, बॉलीवुड की एक बहुत ही खूबसूरत हिरोइन। आए दिन अपनी फोटोशूट और ड्रेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। फैंस के बीच कियारा का काफी क्रेज है। कियारा ने अपनी अदाओं से सबको दीवाना बना रखा है। पिछले कुछ दिनों से कियारा एक अलग ही वजह से चर्चा में बनी हुई है। और वह वजह है उनकी शादी। जी हां, कियारा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही है। कियारा की शादी की जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं।
राजस्थान के मशहूर जगहों में से एक जैसलमेर में कियारा आडवाणी सिद्धार्थ के संग फेरे लेंगी। आपको बता दें कि कियारा बॉलीवुड की कई मशहूर फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी एक फेमस मूवी एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी आपको बखूबी याद होगा, जिसमें उनके अभिनय को काफी सराहा गया था। इसके बाद एक से एक फिल्में देकर कियारा ने दर्शकों को दीवाना बना दिया।
कियारा आडवाणी का असली नाम क्या आपको पता है?
बहुत कम लोगों को ही पता है कि कियारा आडवाणी का असली नाम क्या है। बॉलीवुड में आने से पहले कियारा आलिया के नाम से जानी जाती थीं। लेकिन आलिया भट्ट बॉलीवुड में पहले से काफी प्रसिद्ध नाम था, ऐसे में कियारा ने अपना नाम बदलने के बारे में सोचा। कियारा ने बताया कि वह अपनी मेहनत पर काफी भरोसा करती हैं। नाम बदलने में उन्होंने किसी ज्योतिष की राय नहीं ली थी।
कियारा आडवाणी बिजनेस मैन फैमिली से ताल्लुक रखती हैं
एक बिजनेस मैन फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। कियारा के पिता एक बड़े बिजनेस मैन हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि कियारा का बॉलीवुड से भी पुराना नाता है। जी हां, कियारा बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अशोक कुमार की पोती हैं। कियारा का शुरू से झुकाव एक्टिंग की तरफ रहा है। हालांकि कियारा पढ़ाई में भी काफी होशियार थी। कियारा का जन्म 31 जुलाई 1992 को मुंबई में हुआ था।
कियारा आडवाणी ने इस फिल्म से किया था डेब्यू
कियारा आडवाणी ने 2014 में फिल्म फुगली से बॉलीवुड में डेब्यू में किया था। हालांकि उनकी यह फिल्म ज्यादा नहीं चली, लेकिन कियारा की लुक्स की काफी तारीफ हुई थी। इस फिल्म के दो साल बाद ही एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में काम करने का मौका मिला। यह फिल्म काफी सराही गई। इसके बाद कई सफल फिल्में कियारा ने बॉलीवुड का दी। इसमें कबीर, जुग-जुग जियो, गुड न्यूज जैसी फिल्में हैं।
ऐसे ही कंटेंट के लिए देखे कैमफायर न्यूज |