माघ महीने पर पड़ने वाला माघ पूर्णिमा इस बार काफी खास होने वाला है।
माघ पूर्णिमा पर सूर्योदय से पहले करें पवित्र नदियों में स्नान, इस बार माघ पूर्णिमा 5 फरवरी 2023 को पड़ने वाला है। वैसे तो 12 महीने में 12 पूर्णिमा पड़ते हैं, लेकिन इस दिन का अपना ही अलग महत्व है। इस बार माघ पूर्णिमा पर दुर्लभ संयोग भी बन रहे हैं। इसलिए धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ये पूर्णिमा 2023 भक्तों के लिए और भी विशेष होगा।
इस दिन गंगा और पवित्र नदियों में स्नान करना काफी शुभ माना जाता है। वहीं, इस दिन को दान करने से काफी पुण्य मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पूर्णिमा पर देवी-देवता गंगा में स्नान करने के लिए धरती पर उतरते हैं।
माघ पूर्णिमा पर करें विष्णु भगवान की पूजा
इस दिन पर कहा जाता है कि भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। इससे उनकी कृपा सदैव आप पर बनी रहती है। जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता मिलती है। जीवन से परेशानियां दूर रहती हैं और आप एक सुखमय जीवन जीते हैं।
इसके अलावा अपने पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंड दान भी करना चाहिए। ऐसा करने से पितरों का काफी आशीर्वाद मिलता है। वहीं, पूजा-पाठ के बाद दान-पुण्य भी करना चाहिए। इससे यह और फलकारी हो जाता है।
माघ पूर्णिमा पर बन रहे दुर्लभ संयोग
इस बार माघी पूर्णिमा पर दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। इसलिए इसे बहुत ही विशेष माना जा रहा रहा है। वैसे तो इस दिन 4 फरवरी की रात 9 बजकर 29 मिनट से ही शुरू हो जा रही है। यह 5 फरवरी को रात 11 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। हालांकि उदय तिथि 5 फरवरी है, इसलिए यह पूर्णिमा 5 फरवरी को ही मनाई जाएगी।
इस दिन बन रहे संयोग की बात करें तो माघ पूर्णिमा पर अश्लेषा नक्षत्र और चन्द्रमा, गुरु एवं शनि ये तीनों ही ग्रह अपनी राशि में विराजित रहेंगे। इस वजह से आयुष्मान योग, रविपुष्य योग एवं सर्वार्थ सिद्धि योग का बन रहा है। इसलिए सूर्योदय से पहले ही गंगा समेत अन्य पवित्र नदियों में स्नान करें। इससे पापों से मुक्ति मिलेगी और भगवान विष्णु की विधिवत तरीके से पूजा करें।
ऐसे ही कंटेंट के लिए देखे कैमफायर न्यूज |