पश्चिम बंगाल की आठवीं मुख्यमंत्री हैं ममता बनर्जी 20 मई 2011 से
ममता बनर्जी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का नाम समय समय पर विपक्ष के प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के रूप चर्चा में आता है। वह एक तेज तर्रार राजनीतिक हैं। उनका जन्म कोलकाता में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था।
ममता बनर्जी का जन्म 5 जनवरी 1955 को हुआ था।
20 मई 2011 से पश्चिम बंगाल की आठवीं मुख्यमंत्री हैं। यह पद संभालने वाली पहली महिला हैं। वह कई बार केंद्र में मंत्री भी रह चुकी हैं।, 2011 में पहली बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनीं। वह पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में थीं। कुछ मुद्दों पर विवाद के कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़कर 1998 में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की स्थापना की। वह इसकी पहली अध्यक्ष हैं। वह ‘दीदी’ के नाम से मशहूर हैं। ममता बनर्जी कॉलेज से ही राजनीति में सक्रिय हो गईं थी।
1984 में जाधवपुर से अपना पहला लोकसभा चुनाव जीता था
1984 में जाधवपुर से अपना पहला लोकसभा चुनाव जीता था। वह अपनी युवावस्था में कांग्रेस में शामिल हो गईं थीं। जाधवपुर सीट को वह 1989 में हार हैं थीं। बाद में 1991 में फिर से जीत हासिल की। 2009 के आम चुनावों तक उन्होंने सीट को बरकरार रखा। वह दो बार रेल मंत्री बनीं। एनडीए और यूपीए दोनों के साथ गठजोड़ के बाद नंदीग्राम और सिंगूर आंदोलनों के दौरान बनर्जी की प्रसिद्धि और भी बढ़ गई। वह 2011, 2016 और 2021 में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनीं।
ममता बनर्जी की उपलब्धियां
1984 में जादवपुर में अनुभवी कम्युनिस्ट सोमनाथ चटर्जी को हराकर अपना पहला लोकसभा चुनाव जीता। कांग्रेस में रहते हुए ममता बनर्जी ने एचआरडी, युवा मामलों और खेल तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालयों में कनिष्ठ मंत्री के रूप में कार्य किया है। वह तीन बार से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री है।
पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री के बारे में रोचक तथ्य
ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं।उन्हें लोग दीदी कहते हैं। ममता ने इतिहास में ऑनर्स डिग्री, इस्लामी इतिहास में मास्टर डिग्री के साथ साथ शिक्षा और कानून में भी डिग्री प्राप्त की है। वे कविताएं भी लिखती हैं। उन्हें पेंटिंग का भी शौक है।
जीवन परिचय
पूरा नाम- ममता बनर्जी
जन्म तिथि- 05 Jan 1955
जन्म स्थान- कोलकाता
पार्टी का नाम- All India Trinamool Congress
शिक्षा- स्नातकोत्तर
व्यवसाय- राजनीति और सामाजिक कार्य
पिता का नाम- प्रोमिलेश्वर बनर्जी
माता का नाम- गायत्री बनर्जी
ऐसे ही कंटेंट के लिए देखे कैमफायर न्यूज |