अद्भुत वास्तुकला और आध्यात्मिकता का संगम है तमिलनाडु के रामेश्वर स्थित रामनाथस्वामी मंदिर
रामनाथस्वामी मंदिर ये जगह है तमिलनाडु का रामेश्वरम। अद्भुत खूबसूरती समेटे हुए यह जगह आपको आनंदित कर देगा। यहां आप समुद्र का भी लुत्फ उठा सकते हैं और तीर्थस्थल का भी। यहां हर साल लाखों लोग घूमने के लिए आते हैं। वैसे तो आप यहां साल में किसी भी समय आ सकते हैं। लेकिन सबसे उचित समय है अक्टूबर से अप्रैल के दौरान।
रामेश्वरम तीर्थ दर्शनीय स्थल द्रविड़ वास्तुकला व आध्यात्मिक विशेषता का संगम है, इस मंदिर को और अधिक पावन बना देता है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित किया गया है। 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक यह मंदिर भी है। इसका कॉरिडोर विश्व का सबसे लंबा कॉरिडोर है व इसकी वास्तुकला आपको हैरान कर देगी।
स्तंभों पर इतनी कौशलता से कलाकारी की गई है कि इसकी तुलना करना व्यर्थ है।
मंदिर के भीतर दो लिंगम है-रामलिंगम व शिवलिंगम इसलिए यहां शिव भक्त व विष्णु भक्त दोनों तरह के उपासकों की भीड़ होती है। यहाँ 22 पानी के कुंड है जिनमें से डुबकी लगाकर श्रद्धालु अपने पापों से छुटकारा पाते हैं।इस मंदिर की खास बात यह है कि 12 स्थापित ज्योतिर्लिंगों में से एक ज्योतिर्लिंग इस मंदिर में मौजूद है। इस मंदिर में आपको दीवारों पर खोदकर बनायीं गयी मूर्तियां और डिजाइन देखने को मिलेगी जो कि भारतीय इतिहास की कला को दिखाती है।
ऐसा कहा जाता है कि भगवान विष्णु के सातवें अवतार राम ने श्रीलंका में राक्षस राजा रावण के साथ अपनी लड़ाई के दौरान एक ब्राह्मण की हत्या के पाप का प्रायश्चित करने के लिए यहां शिव से अपील की थी। रामनाथस्वामी (शिव), जो लिंगम के रूप में प्रकट होते हैं, मंदिर के मुख्य देवता हैं। मंदिर बद्रीनाथ, पुरी और द्वारका के साथ चार सबसे पवित्र हिंदू चार धाम स्थलों में से एक है। ऐसा माना जाता है कि मंदिर का निर्माण 17वीं शताब्दी में हुआ था और इसने अपने वर्तमान स्वरूप को ग्रहण किया।
श्री रामनाथस्वामी, रामेश्वरम का सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल है।
रामनाथस्वामी मंदिर लगभग 15 एकड़ में फैला हुआ है और आपको यहां पर एक प्राकृतिक झरना भी मिलेगा जो इस मंदिर की शोभा को बढ़ाता है। इसलिए आपको अपने जीवन में यह मंदिर जरूर घूमने जाना चाहिए। यह कोई साधारण मंदिर नहीं है, यह धर्म और आस्था की मिसाल है। पूरे शहर में इसका सबसे ज्यादा धार्मिक महत्व है।
ऐसे ही कंटेंट के लिए देखे कैमफायर न्यूज |