17 दिसंबर 1978 को हुआ था रितेश देशमुख का जन्म
रितेश देशमुख एक अभिनेता और निर्माता ही नहीं बल्कि एक प्रसिद्ध आर्किटेक्चर भी हैं। हास्य अभिनेता के रूप में प्रख्यात हो चुके रितेश देशमुख करोड़ों लोगों के दिलों में बसते हैं। हालांकि वे केवल प्रसिद्ध अभिनेता ही नहीं बल्कि एक फेमस आर्किटेक्चर और निर्माता भी हैं। उनका खुद का एक प्रोडक्शन हाउस भी है। उन्होंने 2013 में इसे लांच किया था। एक राजनेता के परिवार में जन्म लेने के बावजूद उन्होंने अपने अभिनय से बॉलीवुड में अपार लोकप्रियता हासिल की है।
वे कई मराठी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। रितेश का जन्म 17 दिसंबर 1978 को महाराष्ट्र के लातूर में हुआ था। रितेश देशमुख एक मराठी हिंदू परिवार से हैं। आपको बता दें कि उनके दिवंगत पिता विलासराव देशमुख महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री थे। उनके पिता दो बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने भारत के भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री के रूप में भी काम किया।
रितेश की स्कूली शिक्षा की बात करें तो उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा जीडी सोमानी मेमोरियल स्कूल, मुंबई से पूरी की।
उन्होंने आर्किटेक्चर में डिग्री हासिल करने के लिए मुंबई के कमला रहेजा स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर में दाखिला लिया। इसके बाद वह प्रैक्टिस करने के लिए एक वर्ष के लिए विदेश चले गए। तब भी ऐसा नहीं लगता था कि वे फिल्मी पर्दे पर अपनी किस्मत आजमाएंगे। वहां से लौटने के बाद उन्होंने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा।
इसके बाद तो उनके सितारे इतने बुलंद रहे कि अपने अभिनय के दम पर एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत 2003 में तुझे मेरी कसम फिल्म से की है। इसका भी किस्सा बड़ा दिलचस्प रहा। इस फिल्म में जेनेलिया डिसूजा भी थीं। जो आज उनकी पत्नी है।
कहा जाता है कि शुरुआत में जेनेलिया रितेश देशमुख को पसंद नहीं करती थी।
इसके पीछे एक बड़ा कारण भी था। वह सोचती थी कि रितेश एक बड़े राजनेता परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता एक मुख्यमंत्री हैं। वह सोचती थीं कि ऐसा लड़का घमंडी और एटीट्यूड वाला होगा। बाद में फिल्म की शूटिंग के दौरान रितेश को वो एक अच्छे इंसान के तौर पर जानने लगी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आने लगे।
हालांकि दोनों करीब 9 साल तक एक दूसरे को डेट करते रहे। 2012 में दोनों ने शादी कर ली। आज उनके दो लड़के भी हैं। दोनों के बीच इतना प्यार देख लोग इनकी शादी की मिसाल दिया करते हैं। दोनों आज भी एक अच्छे दोस्त के रूप एक-दूसरे का सम्मान करते हैं।
फिल्म “हाउसफुल” (2011) के लिए कॉमिक रोल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए रितेश को “आईफा पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
इस तरह उन्होंन एक से बढ़कर एक सर्वश्रेष्ठ फिल्में दी। वे कई बार आईफा अवॉर्ड से सम्मानित किए जा चुके हैं। फिल्म येलो के लिए तो उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है।
रितेश की प्रमुख फिल्मों की बात करें तो उन्होंने धमाल, डबल धमाल, एक विलेन, हाउसफुल 2, ग्रैंड मस्ती, हाउसफुल 3, टोटल धमाल, हाउसफुल 4 और मरजावां जैसी कई सुपरहिट फिल्मों मे अभिनय किया है।
ऐसे ही कंटेंट के लिए देखे कैमफायर न्यूज |