आंध्र प्रदेश का यह मंदिर आप बस देखते रह जाएंगे
स्वामी रंगनाथ मंदिर वैसे ताे दक्षिण भारत के लगभग हर राज्य में एक से एक प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर हैं। जैसे तमिलनाडु, केरल आदि राज्य। इसी तरह आंध्र प्रदेश में भी कई विश्व प्रसिद्ध मंदिर हैं। आंध्र प्रदेश में मौजूद इन मंदिरों में देश के लगभग हर कोने से लाखों भक्त दर्शन के लिए आते हैं। आप भी अपने दोस्ताें या परिवार के साथ यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं, और हां आपकाे यहां काफी आनंद आने वाला है।
ताे सबसे पहले बात करते हैं रंगनाथ मंदिर
स्वामी रंगनाथ मंदिर जिसे स्वामी रंगनाथ मंदिर के नाम से भी जाना है। कहा जाता है कि आंध्र प्रदेश में मौजूद यह मंदिर सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। कला प्रेमियों और पर्यटकों के लिए इस मंदिर को बेहतरीन स्थल माना जाता है। एक सुंदर वास्तुकला और उत्तम नक्काशी के साथ मंदिर के अंदर सात सोने के बर्तन हैं।
इन बर्तनों को विशाल दर्पणों से सजाया गया है जो परिसर के भीतर हैं। रंगनाथ स्वामी का मंदिर दक्षिण भारत के वैष्णव संप्रदाय के लोगों में काफी महत्व रखता है। श्री रंगनाथास्वामी मंदिर दुनिया में सबसे बड़ा धार्मिक परिसरों में से एक है। बेहद राजसी ढंग से निर्मित यह मंदिर द्रविड शैली में बना है। आंध्र प्रदेश के नेल्लोर के सबसे पुराने मंदिरों में से यह एक है। मंदिर सर्वोच्च भगवान श्री विष्णु के विश्राम रूप रंगनाथ स्वामी को समर्पित है। यह पेन्ना नदी के तट पर स्थित है।
आपकाे इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत के बारे में बताते हैं
रंगनाथ की मूर्ति दस फीट लंबी है, जो अपनी शय्या पर लेटी हुई है। देवी श्रीदेवी उनकी छाती पर बैठी हैं, ब्रह्मा भगवान की नाभि से उठने वाले कमल पर बैठे हैं। सभी मंदिरों में ज्यादातर देवता का मुख पूर्व की ओर होता है जबकि इसमें उनका मुख पश्चिम की ओर पेन्ना नदी की ओर होता है। जैसा कि नेल्लोर आंध्र प्रदेश के श्री पोट्टी श्रीरामुलु नेल्लोर जिले का जिला मुख्यालय है, इस प्रकार यह आंध्र प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों, हैदराबाद, चेन्नई और बैंगलोर के लिए सड़क मार्ग से बहुत आसानी से पहुँचा जा सकता है।
रेलवे नेटवर्क के माध्यम से नेल्लोर भारत के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। तिरुपति और चेन्नई क्रमशः 120 और 190 किमी पर निकटतम हवाई अड्डा हैं। यात्रा करने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक है, लेकिन रथयात्रा और ब्रह्मोत्सवम जैसे त्यौहार के समय भी आप यहां आ सकते हैं। हालांकि इस दाैरान काफी भीड़ हाेती है।
ऐसे ही कंटेंट के लिए देखे कैमफायर न्यूज |