बेबाक राय रखने वाली स्वरा भास्कर जीती हैं लग्जीरियस लाइफ
स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। दरअसल, स्वरा ने अपने बॉयफ्रेंड और सपा से जुड़े युवा नेता फहद अहमद से अचानक कोर्ट मैरिज कर ली। स्वरा ने फैंस भी इस खबर को सुनकर चौक गए। बहरहाल, आपको बता दें कि स्वरा भास्कर भारतीय सिनेमा की एक मशहूर अभिनेत्री हैं।
स्वरा अपनी बेबाक बातों के लिए भी जानी जाती हैं। राजनीति और सामाजिक कार्यों भी स्वरा बढ़ चढ़कर भाग लेती हैं। यही कारण है कि स्वरा अक्सर विवादों में भी बनी रहती हैं। स्वरा फिल्म प्रोड्यूसिंग का भी काम करती है।
समाजशास्त्र से मास्टर डिग्री हैं स्वरा भास्कर
स्वरा भास्कर की पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो वे दिल्ली की रहने वाली हैं। स्वरा का जन्म 9 अप्रैल 1988 को हुआ था। उनके पिता का नाम चित्रपु उदय भास्कर है जोकि भारतीय नौसेना में एक ऑफिसर हैं। उनकी मां इरा भास्कर जेएनयू में प्रोफेसर हैं।
दिल्ली के सरदार पटेल विद्यालय में स्वरा ने स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद स्वरा मिरांडा हाउस कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी साहित्य में ग्रेजुएशन पूरी की। स्वरा ने इसके बाद जेएनयू से समाजशास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की।
स्वरा को तनु वेड्स मनु से मिली पहचान
आपको बता दें कि स्वरा भास्कर एक्टिंग में किस्मत आजमाने से पहले थिएटर में भी काम करती थीं। बाद में फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने के लिए स्वरा 2008 में फिल्मनगरी मुंबई पहुंच गई। हालांकि बॉलीवुड में दस्तक देना इतना आसान नहीं होता। स्वरा को भी काम पाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा।
फिल्म गुजारिश में उन्हें सपोर्टिंग रोल का मौका मिला, लेकिन यह फिल्म फ्लॉप रही। हालांकि 2011 में आई तनु वेड्स मनु में उनके किरदार पायल के लिए खूब सराहना मिली। इसके बाद फिल्म रांझणा में भी स्वरा ने अपने बेहतरीन अभिनय से सबका दिल जीत लिया। इसके लिए उन्हें पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
स्वरा की अब तक की प्रमुख फिल्में
कई फिल्मों में दमदार भूमिका निभा चुकी हैं। उनकी कुछ प्रमुख फिल्मों की बात करें तो उनमें निल बटे सन्नामटा, अनारकली ऑफ आरा, वीरे दी वेडिंग, प्रेम रतन धन पायो और चिल्ल।र पार्टी आदि प्रमुख हैं।
स्वरा भास्कर के पास कितनी संपत्ति है
स्वरा लग्जीरियस लाइफ जीती हैं। अपनी बिंदास और बेबाक राय रखने के लिए मशहूर स्वरा के पास एक रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल 40 करोड़ की मालकिन है। एक फिल्म के लिए स्वरा मोटी रकम लेती हैं। फिल्मों के अलावा स्वरा भास्कर विज्ञापनों और सोशल मीडिया के जरिए भी अच्छी-खासी कमाई कर लेती हैं।
ऐसे ही कंटेंट के लिए देखे कैमफायर न्यूज |