संसद में दो सदन होते हैं, लोकसभा निचला सदन और राज्य सभा उच्च सदन।
भारतीय संसद के निचले सदन को लोकसभा कहा जाता है। संवैधानिक रूप से यह लोगों का सदन है। भारत की संसद में दो सदन होते हैं। लोकसभा निचला सदन और राज्य सभा उच्च सदन है। आज हम लोकसभा के बारे में बात करेंगे। लोकसभा के सदस्य अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये जनता के मत से चुनकर आते हैं। लोकसभा के सदस्य का कार्यकाल पांच साल तक या तब तक रहता है जब तक राष्ट्रपति केंद्रीय मंत्री परिषद् की सलाह पर सदन को भंग नहीं कर देते।
वर्तमान लोकसभा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
अध्यक्ष ओम बिड़ला, भाजपा
सदन के नेता नरेंद्र मोदी, भाजपा
सदन के उपनेता राजनाथ सिंह, भाजपा
विपक्ष के नेता रिक्त (क्योंकि किसी भी विपक्षी पार्टी के पास 10% से अधिक सीटें नहीं हैं)
सीटें: लोकसभा के 543 सदस्य होते हैं
भारत के संविधान द्वारा आवंटित सदन की अधिकतम सदस्यता 552 है। 1950 में 500 सीटें थी। वर्तमान में 543 सीटें हैं। 1952 और 2020 के बीच, भारत सरकार की सलाह पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा एंग्लो-इंडियन समुदाय के 2 अतिरिक्त सदस्यों को भी नामित किया गया था, जिसे 104वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2019 द्वारा जनवरी 2020 में समाप्त कर दिया गया था। कुल 131 सीटें (24.03%) अनुसूचित जाति (84) और अनुसूचित जनजाति (47) के प्रतिनिधियों के लिए आरक्षित हैं। सदन के लिए कोरम कुल सदस्यता का 10% है।
लोकसभा सीटों का निर्धारण
भारतीय जनगणना के आधार पर हर दशक में भारत के सीमा परिसीमन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं निर्धारित की जाती हैं। ऐसा आखिरी बार 2011 में किया गया था। वर्तमान 17वीं लोकसभा मई 2019 में चुनी गई थी। भारतीय संसद का अपना टेलीविजन चैनल, संसद टीवी है, जिसका मुख्यालय संसद परिसर में है।
लोकसभा का इतिहास
1952 में पहले आम चुनाव होने के बाद देश को अपनी पहली लोकसभा मिली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 364 सीटें हासिल कर सरकार बनाई। जवाहर लाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। तब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को लगभग 45 प्रतिशत मत मिले थे। लोक सभा की सीटें 29 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में विभक्त हैं।
किस राज्य में कितनी सीटें?
प्रदेश सीटें
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह (केन्द्र शासित) 1
आन्ध्र प्रदेश 25
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (केन्द्र शासित) 7
अरुणाचल प्रदेश 2
असम 14
बिहार 40
चंडीगढ़ (केन्द्र शासित) 1
छत्तीसगढ़ 11
दादरा और नगर हवेली(केन्द्र शासित) 1
दमन और दीव (केन्द्र शासित) 1
गोवा 1
गुजरात 26
हरियाणा 10
हिमाचल प्रदेश 4
जम्मू और कश्मीर(केन्द्र शासित) 6
झारखंड 14
कर्नाटक 28
केरल 20
लक्षद्वीप (केन्द्र शासित) 1
मध्य प्रदेश 29
महाराष्ट्र 48
मणिपुर 2
नागालैंड 1
उड़ीसा 21
पुदुच्चेरी(केन्द्र शासित) 1
पंजाब 13
राजस्थान 25
सिक्किम 1
तमिलनाडु 39
त्रिपुरा 2
उत्तराखंड 5
उत्तर प्रदेश 80
पश्चिम बंगाल 42
तेलंगाना 17
ऐसे ही कंटेंट के लिए देखे कैमफायर न्यूज |