अरावली पर्वत के बीच स्थित इस शहर को लोग राजस्थान का कश्मीर कहते हैं।
उदयपुर शहर राजस्थान का कश्मीर। प्रकृति प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग का अहसास देने वाला शहर।इसके चारों और झील ही झील है। इनमें पिछोला, फतेहसागर, उदयसागर, स्वरूप सागर, दूधतलाई, जयसमंद झील काफी प्रसिद्ध हैं। इस शहर की खूबसूरत की अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां सबसे ज्यादा डेस्टिनेशन वेडिंग होती है। बॉलीवुड के कई अभिनेता और अभिनेत्री भी यहां विवाह समारोह आयोजित कर चुके हैं।
विदेशी सैलानियों का यहां तांता से लगा रहता है। यही नहीं यहां अक्सर फिल्मों की शूटिंग भी होती रहती है। इसलिए तो यह शहर राजस्थान का मुकुट कहलाता है। सात झीलों का शहर यानी सिटी ऑफ लेक उदयपुर घूमने आते हैं तो यहां की अद्भूत प्रकृति छटा देखकर आपकों यहां से जाने का मन नहीं करेगा। उदयपुर केवल सात झीलों के लिए ही नहीं बल्कि राजा-महाराजाओं के किले, महल और खान-पान के लिए भी काफी मशहूर है।
यहां की मशहूर झीलों में से एक पिछोला झील मानव निर्मित झील है।
इस झील में स्थित दो टापुओं पर ‘जग मंदिर’ और ‘जग निवास’ दो सुंदर महल बने हैं। हालांकि इन महलों को एक आलीशान होटल में बदल दिया गया है। झील के बीच में स्थित यह लेक पैलेस सबसे सुंदर स्थानों में से एक है। पिछोला झील में आप नाव की सवारी भी कर सकते हैं जोकि आपको अद्भुत आनंद देगा। इसका रोमाचं और दोगुना हो जाता है जब आप शाम के समय यहां नौका पर्यटन का लुत्फ उठाते हैं।
यहां की रोशनी और महलों से निकलने वाली जगमगाहट आपको चकाचौंध कर देगी। इसके आसपास मौजूद दृश्य प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है। बरसात के मौसम में इन झीलों की छटा और सौंदर्य और बढ़ जाता हैं। हालांकि नौका का आनंद लेने के लिए आपको चार्ज देना होगा। सबसे खास बात यहां की झीलें इस प्रकार बनी हैं कि एक झील का पानी दूसरी झील में आता हैं, अत: ये झीले जल संरक्षण का सबसे नायाब उदाहरण है।
वहीं फतहसागर के पास ही उत्तर में स्थित पहाड़ी पर नीमज माता का मंदिर है, जो काफी प्रसिद्ध है।
इस पहाड़ी के पीछे ही ‘प्रताप गौरव केंद्र बना हुआ हैं, यहां महाराणा प्रताप की 57 फीट ऊंची प्रतिमा है।
उदयपुर का मानसून और सर्दियों का मौसम यात्रा के लिए सबसे आकर्षक समय है। सितंबर के अंत से मार्च के अंत तक या अप्रैल की शुरुआत में भी आप आ सकते हैं।
उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन और राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन उदयपुर में दो रेलवे स्टेशन हैं। यहां से आप आसानी से उदयपुर आ सकते हैं। वहीं हवाई मार्ग के लिए आप महाराणा प्रताप हवाई अड्डे आ सकते हैं।
ऐसे ही कंटेंट के लिए देखे कैमफायर न्यूज |