भारत के इन पांच रेलवे स्टेशनों की बदलेगी सूरत, आधुनिक डिजाइन तैयार
केंद्रीय रेल मंत्रालय देश के लगभग 50 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास करेगा। इन्हें आधुनिक डिजाइन के साथ बनाया जाएगा। इनमें विश्व स्तरीय सुविधाएं होंगी। कई रेलवे स्टेशन का नए सिरे से विकास का काम शुरू हो गया है। केंद्रीय रेल मंत्रालय द्वारा आइए जानते हैं कि भविष्य में कैसे दिखेंगे देश के कुछ प्रमुख रेलवे स्टेशन।
प्रयागराज रेलवे स्टेशन
प्रयागराज रेलवे स्टेशन को पहले इलाहाबाद जंक्शन के नाम से जाना जाता था। अब इसका नाम बदल कर प्रयागराज जंक्शन कर दिया गया है। यह ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन देश के बड़े स्टेशनों में से एक है। इस स्टेशन पर कुंभ मेले के दौरान यात्रियों की संख्या रोज एक करोड़ तक पहुंच जाती है। इसका पुनर्विकास कर वर्ल्ड क्लास का बनाया जाएगा।
सूरत रेलवे स्टेशन
सूरत रेलवे स्टेशन पश्चिम रेलवे जोन के उन स्टेशनों में से है, जहां बहुत ज्यादा फुटफॉल होता है। सूरत रेलवे स्टेशन को मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब (एमएमटीएच) के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसका काम शुरू हो चुका है। यहां एक ही जगह रेल, मेट्रो रेल, राज्य परिवहन के साथ सिटी बसों की सुविधा भी मिलेगी। यात्रियों को कॉन्कोर्स एरिया और फूड प्लाजा की सुविधाएं मिलेंगी।
सीएसटीएम
मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसटीएम) दुनिया के ऐतिहासिक धरोहरों में शामिल है। पहले इस स्टेशन का नाम विक्टोरिया टर्मिनस (वीटी) था। यह वीटी के नाम से प्रसिद्ध था। अब इस स्टेशन को इस प्रकार विकसित किया जाएगा कि यह विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित करेगा।
अहमदाबाद रेलवे स्टेशन
अहमदाबाद रेलवे स्टेशन को नए सिरे से बनाने के लिए पूरी तरह मॉड्यूलर कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। प्लेटफॉर्म के ऊपर पिलर होगा। पिलर के ऊपर एक फ्लोर होगा। इस पर एलिवेटेड रोड़ होगा। इसके ऊपर एक और फ्लोर होगा। इसमें मोडेरा सन टेंपल की विरासत को दिखाया जाएगा। यह रेलवे स्टेशन विश्व स्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित होगा।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के दो डोम ट्रैक के ऊपर बनेंगे। इसके अंदर व्यापक रूफ प्लाजा बनेगा। इसमें चार मंजिला रूफ प्लाजा होगा। पूरा ट्रैफिक एलिवेटेड रोड़ पर होगा।
ऐसे ही कंटेंट के लिए देखे कैमफायर न्यूज |