बेलपत्र चढ़ाने से वैवाहिक जीवन उत्तम होता है।
फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को हिंदुओं के सबसे बड़े देवों के देव महादेव की महाशिवरात्रि है। इस बार महायोग का संयोग बन रहा है। दरअसल, महाशिवरात्रि पर केदार, शंख, शश, वरिष्ठ और सर्वार्थसिद्धि योग मिलकर पंच महायोग बना रहे हैं।जिस दिन भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र चढ़ाया जाता है।
पिछले सैकड़ों वर्षों में ऐसा संयोग नहीं बना है। शास्त्रों के मुताबिक ऐसा संयोग बहुत मुश्किल से बनते हैं और यह शिव पूजा के लिए काफी खास मायने रखता है। महाशिवरात्रि के दिन आप चाहें तो किसी अच्छे काम की शुरुआत कर सकते हैं या खरीदारी भी कर सकते हैं।
ऊर्जा का प्रतीक है भगवान शिव
जैसा कि आपको पता है कि इस बार का महाशिवरात्र बहुत ही खास होने वाला है। आपको बता दें कि भगवान शिव को ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। यही कारण है कि भोलेबाबा को मानने वाले भक्तों की संख्या भी काफी ज्यादा है। इस दिन रुद्राभिषेक का विशेष महत्व होता है।
सुख-समृद्धि, संतान प्राप्ति एवं ऐश्वर्य व मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन सच्चे मन से पूजा करने से ग्रह दोष और रोगों से भी मुक्ति मिलती है।
देवी पार्वती ने भोलेबाबा को पाने को कठोर व्रत किए
भगवान शिव की अर्द्धांगिनी देवी पार्वती ने भोलेबाबा को पाने की ठान ली थी। लेकिन भोलेबाबा इतनी आसानी से माता पार्वती को नहीं मिलने वाले थे। इसी कारण देवी पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए कठारे तपस्या के साथ-साथ व्रत भी किए।
एक पौराणिक कथा के अनुसार भगवान शिव जब बेलपत्र वृक्ष के नीचे बैठकर तपस्या कर रहे थे, वहीं माता पार्वती पूजा के लिए सामग्री लाना भूल गईं। माता पार्वती ने बेलपत्र वृक्ष से बिल्वपत्र तोड़कर उनकी पूजा अर्चना कर दी। इससे भोलेनाथ काफी प्रसन्न हो गए। माना जाता है कि तभी से भोलेनाथ को बेलपत्र चढ़ाने की परंपरा शुरू हुई है।
बेलपत्र चढ़ाने से वैवाहिक जीवन खुशहाल होगा
भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना जब भी की जाती है जब उन्हें बेलपत्र जरूर चढ़ाया जाता है। बेलपत्र वृक्ष अर्पित करने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं। वहीं दंपती अगर भोलेनाथ को बेलपत्र चढ़ाएं तो उनका वैवाहिक जीवन खुशहाल हो जाता है और संतान का सुख भी मिलता है। आप महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ को 11 या 21 बेलपत्र चढ़ा सकते हैं। इसे साफ पानी से साफ करके चढ़ाना चाहिए। इस पर चंदन से ओम लिखकर शिवजी पर अर्पित करना चाहिए।
ऐसे ही कंटेंट के लिए देखे कैमफायर न्यूज |