कबड्डी खेल को दक्षिण में चेडुगुडु और पूर्व में हु तू तू के नाम से भी जानते हैं
कबड्डी का खेल ऐसा खेल है, जिसके अब तक हुए सभी विश्व कप का विजेता भारत रहा है। यह खेल आज विश्व के देशों में खेला जाता है, लेकिन मुख्यता: यह भारतीय उपमहाद्वीप में ज्यादा लोकप्रिय है। इस खेल का जन्म भारत में माना जाता है, लेकिन ईरान भी दावा करता है कि इस खेल का जन्म उसके यहां हुआ था। कबड्डी नाम का प्रयोग प्राय: उत्तर भारत में किया जाता है, इस खेल को दक्षिण में चेडुगुडु और पूर्व में हु तू तू के नाम से भी जानते हैं। यह खेल भारत के पड़ोसी देश नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका और पाकिस्तान में भी लोकप्रिय है।
बांग्लादेश का राष्ट्रीय खेल है, कबड्डी।
यह मैच कितने समय का होता है। यह खेल आमतौर पर 20-20 मिनट के दो हिस्सों में खेला जाता है। हर हिस्से में टीमें पाला बदलती हैं और इसके लिए उन्हें 5 मिनट का ब्रेक मिलता है। हालांकि इस समय को घटाया जा सकता हैं। हर टीम में 5-6 स्टापर (पकड़ने वाले) व 4-5 रेडर (छूकर भागने वाले) होते हैं। एक बार में सिर्फ चार स्टापरों को ही कोर्ट पर उतरने की इजाजत होती है। जब भी स्टापर किसी रेडर को अपने पाले से बाहर जाने से रोकते हैं उन्हें एक अंक मिलता है लेकिन अगर रेडर उन्हें छूकर भागने में सफल रहता है तो उसकी टीम को अंक मिल जाता है।
कबड्डी मैच निगरानी
यह मैच पर आठ लोग नजर रखते हैं। इनमें एक रेफ़री, दो अम्पायर, दो लाइंसमैन, एक टाइम कीपर, एक स्कोर कीपर और एक टीवी अम्पायर। शामिल होता है। पिछले तीन एशियाई खेल में कबड्डी के खेल को भी शामिल किया गया। इससे जापान और कोरिया जैसे देशों में भी कबड्डी की लोकप्रियता बढ़ी है।
कबड्डी की प्रतियोगिताएं
एशियाई खेलों में कबड्डी, एशिया कप, प्रो लीग, विश्व कप, महिला विश्व कप, यूके कप, विश्व लीग है।
विश्वकप सबसे पहले 2004 में खेला गया था।
ईस खेल का विश्वकप सबसे पहले 2004 में खेला गया था। उसके बाद 2007, 2010, 2012 और 2016 में हुआ। अभी तक भारत सभी में विजेता रहा है। विश्व स्तर पर यह खेल को पहली बार पहचान तब मिली जब भारतीय टीम ने बर्लिन में आयोजित हुए 1936 के ओलिंपिक्स में भाग लिया। इसके बाद भारत में साल 1950 में यह खेल को महत्ता देते हुए महासंघ की स्थापना की गई और नियमों को सही किया गया।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता
भारत में साल 1952 में पहली बार पुरुषो के बीच राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। साथ ही 1955 में महिलाओं की भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । इसके बाद साल 1980 पहली एशियन चैपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
ऐसे ही कंटेंट के लिए देखे कैमफायर न्यूज |