26 जनवरी, वह तारीख जब भारत एक गणतंत्र के रूप में विश्व के सामने आया।
यह तारीख अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति पाकर भारत के स्वतंत्र और प्रभुत्व संपन्न राष्ट्र बनने गवाह है। भारत को गणतंत्र बनाने के लिए 26 जनवरी की तारीख को ही क्यों चुना गया? यह सवाल बहुत से लोगों के मन में उठता होगा।
आज इसी सवाल का उत्तर जानने की कोशिश करेंगे। भारत में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस राष्ट्रीय पर्व पर देशभर में आयोजन होते हैं। 26 जनवरी को भारत का संविधान लागू हुआ था। इसके उपलक्छ पर राजधानी दिल्ली के कर्तव्यपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड होती है। हर साल इस मौके पर दूसरे देश के राष्ट्राध्यक्ष को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया जाता है और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया जाता है।
पूर्ण रूप से स्वराज घोषित होने की तिथि
भारत को 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिली थी। वर्ष 1947 से पहले इसे छब्बीस जनवरी को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता था। 31 दिसंबर, 1929 को कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में पंडित जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में एक प्रस्ताव पारित हुआ था। इस प्रस्ताव में यह मांग की गई थी कि अगर ब्रिटिश सरकार ने छब्बीस जनवरी 1930 तक भारत को उपनिवेश (डोमीनियन स्टेट) का दर्जा नहीं दिया तो भारत को पूर्ण स्वतंत्र घोषित कर दिया जाएगा। उसके बाद पहली बार स्वतंत्रता दिवस 26 जनवरी, 1930 को मनाया गया और तिरंगा भी फहराया गया था।
भारत जब 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ तो आधिकारिक रूप से स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया गया, लेकिन 26 जनवरी 1930 को पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव लागू हुआ था, इसलिए ये तिथि स्वतंत्रता सेनानियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण थी। इस तिथि को महत्व देने के लिए 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू किया गया, जबकि भारत का संविधान छब्बीस नवंबर, 1949 में बनकर तैयार हो चुका था। तब से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाने लगा।
पूर्ण गणतंत्र की घोषणा
26 जनवरी 1950 में भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ झंडा फहराया था और भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया था। तब से हर साल इस दिन गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। छब्बीस जनवरी को हर साल दिल्ली के लाल किले पर भारत के राष्ट्रपति तिरंगा फहराते हैं। देश की जल, थल और वायु सेना अपने पराक्रम का प्रदर्शन करती हैं। इस दिन भारत अपनी सैन्य शक्ति के साथ अपनी समृद्धि का भी परिचय देता है। देश के सभी राज्य अपनी-अपनी झांकियां दिखाते हैं। दिल्ली के देश हर भाग में तिरंगा फहराकर लोग खुशियां मनाते हैं।
ऐसे ही कंटेंट के लिए देखे कैमफायर न्यूज |