क्रिकेट: 16वीं सदी में शुरू हुआ यह खेल आज दुनिया के 104 देशों में खेल जाता है।
क्रिकेट 16वीं सदी का खेल हर आयु वर्ग के लोगों को पसंद आता है। हालांकि इसकी शुरुआत कैसे हुई और यह कितने देशों में खेला जाता है, इस बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी होती है। विश्वभर में क्रिकेट 16वीं सदी मैच कौन आयोजित करता है, इनके नियम कौन लागू करता है आज हम आपको बताएँगे।
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) विश्व भर में क्रिकेट प्रतियोगिताओं की नियन्त्रक तथा नियामक संस्था है। इसकी स्थापना 1909 में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधियों द्वारा इम्पीरियल क्रिकेट सम्मेलन के रूप में की गई थी। 1965 में इसका नाम बदलकर ‘अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट सम्मेलन’ कर दिया गया था। बाद में 1989 में इसका नाम इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) रखा गया।
यह विश्व कप क्रिकेट, महिला क्रिकेट विश्व कप, आईसीसी विश्व टी-20, आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप, आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप, आईसीसी टी-20 विश्व कप क्वालीफायर, अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करती है। इसका हेड क्वार्टर दुबई में है।
सदस्य: 104 में से 12 देश पूर्ण कालिक सदस्य सदस्य हैं वर्तमान में आईसीसी के 104 देश सदस्य हैं।
इनमें से 12 पूर्ण कालिक और 92 एसोसिएट सदस्य हैं। पूर्ण कालिक 12 देशों की टीमों के पास अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद में पूर्ण मतदान का अधिकार है। ये आधिकारिक टेस्ट मैच खेलते हैं। एसोसिएट सदस्य वे देश हैं जहां क्रिकेट संगठित है, लेकिन अभी तक पूर्ण सदस्यता नहीं दी गई है। आईसीसी अपनी भ्रष्टाचार निरोधक और सुरक्षा इकाई (एसीएसयू) के माध्यम से भ्रष्टाचार पर नजर रखती है और कार्रवाई भी करती है। मेर्लबोन क्रिकेट क्लब खेल के नियम निर्धारित करता है।
आधिकारिक टेस्ट मैच खेलने वाले देश
• टीम क्षेत्र सदस्यता
• इंग्लैण्ड यूरोप 1909
• ऑस्ट्रेलिया पूर्व एशिया-प्रशांत 1909
• दक्षिण अफ़्रीका अफ्रीका 1909
• वेस्ट इंडीज़ अमेरिका 1926
• न्यूज़ीलैंड पूर्व एशिया-प्रशांत 1926
• भारत एशिया 1926
• पाकिस्तान एशिया 1952
• श्रीलंका एशिया 1981
• ज़िम्बाब्वे अफ्रीका 1992
• बांग्लादेश एशिया 2000
• आयरलैंड यूरोप 2017
• अफ़ग़ानिस्तान एशिया 2017
क्रिकेट का इतिहास
क्रिकेट के खेल की शुरुआत के बारे में ऐसा माना जाता है कि यह नाम मध्य डच के क्रिक (-ए ), यानी छड़ी से आया है। या फिर पुरानी अंग्रेजी के क्रिक या क्राइके अर्थात बैसाखी या लाठी से लिया गया है। सैमुएल जॉनसन के अंग्रेज़ी भाषा के शब्दकोश (1755) में क्रिकेट की व्युत्पत्ति “क्राइके, सक्सोन (एक छड़ी) से बताया गया है। क्रिकेट को मध्य डच शब्द क्रिकस्टोल से भी जाना जाता है, जिसका अर्थ एक लंबा हल्का स्टूल है। इसका उपयोग चर्च में घुटने टेकने के लिए किया जाता था।
इसका आकार शुरुआती क्रिकेट में इस्तेमाल होने वाले दो स्टंप से मिलता-जुलता था। क्रिकेट दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है, जिसकी शुरुआत क्रिकेट: 16वीं सदी में इंग्लैंड में हुई थी। शुरुआत में क्रिकेट में एक ओवर में 4 गेंदें होती थीं। 1922 में 5 गेंदें फेंकी गईं, लेकिन द्वितीय विश्व युद्ध के बाद 1947 से अब तक एक ओवर में 6 गेंदें होती हैं। एक क्रिकेट टीम में कप्तान सहित कुल 11 खिलाड़ी शामिल होते हैं। आधिकारिक प्रतियोगिताओं के बाहर टीमें एक तरफ 11 से अधिक खिलाड़ी रखने पर सहमत हो सकती है किंतु क्षेत्ररक्षण 11 से अधिक खिलाड़ी नहीं कर सकते।
ऐसे ही कंटेंट के लिए देखे कैमफायर न्यूज |