राहुल गांधी की इस यात्रा में 117 पदयात्रियों ने 116 दिन में 14 प्रदेशों से गुजरे
राहुल गांधी कांग्रेस नेता ने जनवरी में अपनी कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो पदयात्रा सम्पन्न की। आतंकवाद और हिंसा की राजनीति का शिकार हुए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य भूमि से शुरू हुई इस पदयात्रा का समापन श्रीनगर में लाल चौक पर हुआ।
117 पदयात्रियों ने 116 दिन में 14 प्रदेशों से गुजरते हुए यह यात्रा पूरी की। इस यात्रा ने राहुल गांधी की पप्पू वाली छवि को पीछे छोड़ दिया। आज हम आपको बताएँगे कि भारत में हुई अब तक की पद यात्राओं से क्या हासिल हुआ है।
वर्ष 1947 में आजादी मिलने के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमत्री रहे एनटी रामाराव
उसके बाद 29 मार्च 1982 को एनटीआर ने तेलुगुदेशम पार्टी का गठन किया था। फिर “चैतन्य रथम यात्रा.” निकाली। यह आजाद भारत की पहली रथयात्रा थी। एनटीआर रोज करीब 150 किमी सफर करते थे। चुनाव में एनटीआर को 294 में से 199 सीटें मिलीं और वे आंध्र के 10वें और पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री बने।
राहुल गांधी से पहले चंद्रशेखर ने निकाली थी पदयात्रा
वर्ष 1983 में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने भी यात्रा निकाली थी। चंद्रशेखर ने आजाद भारत की समस्याओं को जानने की कोशिश की थी। इस भारत एकता पदयात्रा के दौरान वह गांव की पगडंडियों और कस्बों से होते हुए करीब 3700 किलोमीटर चले। यह पदयात्रा 25 जून 1984 को दिल्ली के राजघाट पर सम्पन्न हुई। चंद्रशेखर बाद में भारत के प्रधानमंत्री बने।
राहुल गांधी से पहले आडवाणी की रथयात्रा ने भाजपा को सत्ता तक पहुंचाया
आजाद भारत सबसे महत्वपूर्ण यात्रा लालकृष्ण आडवाणी ने की थी। इस यात्रा ने देश की सियासत को बादल दिया। साल 1990 में राममंदिर निर्माण आंदोलन अपने चरम पर था। इस बीच बीजेपी ने गुजरात के सोमनाथ तीर्थस्थल से अयोध्या के लिए रथ यात्रा की घोषणा कर दी। इस यात्रा के सारथी बने लालकृष्ण आडवाणी।
रथयात्रा 25 सितंबर को गुजरात में ख्यात तीर्थस्थल सोमनाथ से शुरू हुई और सैकड़ों शहरों, गांवों से होकर गुजरते हुए बिहार पहुंची। बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने समस्तीपुर में रथयात्रा रोककर आडवाणी को गिरफ्तार कर लिया था। इस रथयात्रा ने बीजेपी को राष्ट्रीय पार्टी के रूप में एक नई पहचान दी। जब 1991 के लोकसभा चुनाव हुए तो बीजेपी 120 सीटें जीतकर देश की सबसे बड़ी दूसरी पार्टी बन गई। उसके बाद उसने कई बार सत्ता हासिल की।
ऐसे ही कंटेंट के लिए देखे कैमफायर न्यूज |