15 जनवरी 2023 को भी नेपाल के पोखरा में विमान दुर्घटना हुई थी।
नेपाल का विमान हादसा 15 जनवरी 2023 को हुआ। इस हादसे में विमान में सवार लगभग सभी यात्रियों की मौत हो गई थी। विमान में 72 लोग सवार थे। इनमें से 71 लोगों के शव बरामद हुए थे। संभवत: यह नेपाल का अब तक का सबसे बड़ा विमान हादसा है। हम आपको दुनिया के उन बड़े विमान हादसों के बारे में बताएँगे। इन अलग-अलग हादसों में सैकड़ों नहीं, हजारों लोगों की जान चली गई थी।
15 जनवरी 2023 को नेपाल के पोखरा में विमान दुर्घटना हो गई थी। इस विमान में 72 यात्री सवार थे, इनमें से 71 के शव मिले थे। इसमें पांच भारतीय भी शामिल थे। यति एयरलाइंस के 9N-ANC ATR-72 विमान ने काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रविवार सुबह 10:33 बजे उड़ान भरी और उतरने से कुछ मिनट पहले पुराने हवाई अड्डे और नए हवाई अड्डे के बीच सेती नदी के तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
मलेशिया एयरलाइंस दुर्घटना, 298 लोग मारे गए
17 जुलाई 2014 को मलेशिया एयरलाइंस का विमान बोइंग 777-200 ईआर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें सवार सभी 298 लोग मारे गए थे। यह विमान एम्सटर्डम से कुआलालंपुर के लिए जा रहा था। युक्रेन से गुजरते समय विमान से एक गोली टकराई और यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
ईरानी सैन्य विमान हादसा, 275 लोगों की जान गई
19 फरवरी 2003 को एक ईरानी सैन्य विमान इलुशन II-76 ईरान में केरमान के पास पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। खराब मौसम के कारण हुए इस हादसे में 275 लोगों की जान चली गई थी। चारखी दादरी विमान दुर्घटना, 349 लोगों की मृत्यु
12 नवंबर 1996 को भारत में हरियाणा…
12 नवंबर 1996 को भारत में हरियाणा के चरखी दादरी में सऊदी अरब एयरलाइंस का विमान कजाकिस्तान एयरलाइंस की फ्लाइट-1907 से टकरा गया। दोनों विमानों की हवा में टक्कर हुई थी। इस हादसे में दोनों विमानों में सवार सभी 349 यात्रियों की मृत्यु हो गई थी।
ईरान एयर फ्लाइट 655 दुर्घटना, 290 की मौत
3 जुलाई 1988 को ईरान एयर की फ्लाइट-655 को अमेरिकी नौसेना के निर्देश पर मिसाइल क्रूजर से मिसाइल से मार गिराया था। इसमें विमान में सवार सभी 290 लोगों की मृत्यु हो गई थी। इस वाकये को लेकर बहुत विवाद हुआ था।
एयर इंडिया विमान दुर्घटना, 329 की मौत
23 जून 1985 को एयर इंडिया के विमान बोइंग 747 (कनिष्क) की फ्लाइट-182 कनाडा के टोरन्टो से नई दिल्ली के लिए चली थी। इस विमान में अटलांटिक महासागर के ऊपर जबरदस्त बम विस्फोट हो गया था, जिसमें सभी 329 यात्री मारे गए थे। विस्फोटक को रेडियो में रखा गया था।
सऊदी अरब एयरलाइंस फ्लाइट 163 दुर्घटना
19 अगस्त 1980 को सऊदी अरब के रियाद में रन-वे पर ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 301 लोगों की जान गई थी। सऊदी अरब एयरलाइंस के विमान लॉकहीड एल 1011 में आग लग गई, जिसके बाद आपातकालीन लैंडिंग की गई थी। लेकिन सही समय पर विमान के दरवाजे नहीं खुलने से यह दुर्घटना हुई थी।
जापान एयरलाइंस बोइंग 747 विमान हादसा, 550 की जान गई
12 अगस्त 1985 को तकनीकि खराबी से जापान एयरलाइंस का बोइंग-747 विमान जापान में माउंट ओसुताका में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें 520 लोगों की मौत हो गई थी। ओसाका हवाई अड्डे से उड़ान भरने के महज 32 मिनट बाद विमान ओसुताका की पहाड़ियों से जा टकरा गया था।
टेनेरिफ एयरपोर्ट डिजास्टर, 583 की मौत
27 मार्च 1977 को स्पेन के टेनेरिफ में रन-वे पर दो बोइंग 747 विमानों की टक्कर हो गई। इस हादसे में 583 लोगों की मौत हुई थी। यह दुर्घटना तब हुई जब केएलएम बोइंग 747-206B विमान रनवे पर खड़े विमान पैन एम बोइंग 747-121 से टकरा गया। केएलएम विमान में सवार सभी 248 यात्री मारे गए, लेकिन पैन एम बोइंग विमान में सवार 396 लोगों में से 61 लोगों को बचा लिया गया था।
तुर्किश एयरलाइन्स विमान हादसा, 346 लोगों की मृत्यु
3 मार्च 1974 को तुर्की एयरलाइंस की उड़ान-981 हादसे में 346 लोगों की मृत्यु हो गई थी। विमान मैकडोनल डगलस डीसी 10 पेरिस के जंगलो में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस विमान ने पेरिस के ओरली हवाई अड्ड़े से लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी थी। इस दुर्घटना का मुख्य कारण कार्गो दरवाजे का खराब होना था।
अमेरिकन एयरलाइंस फ्लाइट 191 दुर्घटना, 272 की मौत
25 मई 1979 को अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान-191 के विमान मैकडोनल डगलस डीसी 10 इलिनोइस में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दुर्घटना में सभी 272 यात्रियों और चालक दल की मौत हो गई। विमान ने इंजन की खराबी के कारण नियंत्रण खो दिया था।
ऐसे ही कंटेंट के लिए देखे कैमफायर न्यूज |