दिल्ली से 99 किमी दूर ब्रजग्राम में होली का एक इतिहास है
भारतीय संस्कृति मथुरा के प्रमुख सांस्कृतिक स्थलों में से एक है। उत्तर प्रदेश में स्थित मथुरा अपने होली समारोह के लिए जाना जाता है। इसका एक समृद्ध इतिहास है। मथुरा घूमने का सबसे अच्छा समय मार्च के दौरान होता है। फागुन की बयार लिए ये मौसम बेहद सुहाना होता है। मथुरा में होली के त्योहार में शामिल हो सकते हैं। अगर आप होली के पारंपरिक रूप का दर्शन करना चाहते हैं और इसका मजा लेना चाहते हैं तो दिल्ली से 99 किमी दूर ब्रजग्राम जाइए। ब्रजग्राम में मथुरा और वृंदावन के आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। यहां आकर आप भारतीय ग्रामीण संस्कृति और परंपराओं को देख और समझ सकते हैं। ब्रज ग्राम में ग्रामीण गतिविधियों से लेकर खाने में बाजरे और मक्के की रोटी, कचौरी-आलू भाजी, मिर्ची के पकोड़े, जलेबी और ठंडाई का मजा ले सकते हैं।
लट्ठमार होली
लट्ठमार होली उत्तर प्रदेश के बरसाने में होने वाली प्रसिद्ध होली है। नंदगाव के पुरुष बरसाने में लट्ठमार होली खेलने पहुंचते हैं। इस होली के दौरान लोग एक दूसरे के ऊपर फूलों की पत्तियां फेंकते हैं। ब्रजग्राम में आप सात्विक खाने का लुत्फ उठा सकते हैं, जो ब्रजग्राम में कच्ची रसोई में बनाया जाता है। यहां आने पर्यटक यहां कचौरी, आलू भाजी, जलेबी ,बाजरे की रोटी आदि का स्वाद ले सकते हैं। होली स्पेशल खाने में नमकपारे, मिर्ची के पकोड़े, मटर कुल्चा, गुझिया, ठंडाई, छाछ और नींबू शिकंजी शामिल है।
ब्रजग्राम के आकर्षण
यहाँ के प्रमुख मंदिरों में गोविन्द देव मंदिर, रंगजी मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, बांकेबिहारी मंदिर और इस्कॉन मंदिर शामिल हैं। श्री कृष्ण के जीवन से जुड़े अन्य स्थान गोकुल, बरसाना और गोवर्धन हैं। गोकुल में श्री कृष्ण का पालन उनके मामा कंस की नजर से दूर चोरी छिपे किया गया था। श्री कृष्ण की सहचरी राधा बरसाना में रहती थीं, जहां आज भी होली के अवसर पर लट्ठमार होली धूमधाम से खेली जाती है। आगरा से 56 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मथुरा और उससे थोड़ी ही दूर स्थित वृंदावन, पौराणिक ब्रज भूमि के जुड़वां शहर हैं। इन जुड़वां शहरों से जुड़ी हैं भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं, सांस्कृतिक परंपराएं। मथुरा संग्रहालय में सुरक्षित रखा ऐतिहासिक खजाना प्राचीन आलीशान दौर को देखने का मौका देता है।
इनका मजा ले सकते हैं
ब्रजग्राम में कलाबाजी जैसे रस्सी पर चलना, आग में कूदना, कठपुलती का खेल, पारंपरिक तरीके से मक्खन निकलाना, ग्रामीण परिवेश, पहलवानी का नजारा देख सकते हैं। गेम्स खेलें लूडो, सांप और सीढ़ी, तीरंदाजी, चौसर, मछली पकड़ने, शूटिंग, और शतरंज का मजा भी ले सकते हैं।
ऐसे पहुँचें ब्रजग्राम
मथुरा देश के प्रमुख शहरों से रेल मार्ग से जुड़ा है। ट्रेन द्वारा ब्रजग्राम का नजदीकी रेलवे स्टेशन कोसी कलां हैं, जोकि ब्रजग्राम से करीबन 1 किमी की दूरी पर स्थित है। ब्रजग्राम का नजदीकी मेट्रो स्टेशन दिल्ली है। सड़क द्वारा दिल्ली से ब्रजग्राम 100 किमी की दूरी पर है, यहां कैब या बस से आसानी से पहुंचा जा सकता है।
ऐसे ही कंटेंट के लिए देखे कैमफायर न्यूज |